मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

सामूहिक दुष्कर्म के दो आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सामूहिक दुष्कर्म के दो आराेपित गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में बदलापुर थाना अंतर्गत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आराेपिताें को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को थाना क्षेत्र के बदलापुर स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से हिरासत में लिया।अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सरोज कुमार यादव पुत्र रामहित यादव निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर तथा प्रिंस तिवारी पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर शामिल हैं। दोनों अभियुक्त थाना बदलापुर में बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित थे। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आराेपिताें को न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें