मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएस प्रशांत कुमार आज हो रहे सेवानिवृत्त, नए डीजीपी को लेकर शासन स्तर पर मंथन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अब यूपी में नए डीजीपी को लेकर कवायद तेज हो गई है। प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की भी प्रबल संभावनाएं है। क्याेंकि 29 मई काे पुलिस मुख्यालय में विदायी समाराेह का आयाेजन हुआ था। इसमें सेवानिवृत्त हाे रहे आईपीएस पीवी रामा शास्त्री व संजय एम तरडे काे विदायी दी गई, लेकिन प्रशांत कुमार का नाम नहीं था। कुछ लोगों को कहना है कि डीजीपी की सेवा विस्तार को लेकर शासन ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।डीजीपी प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के सबसे भराेसेमंद अधिकारियाें की सूची में हैं। वे 31 मई यानि की आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अब नए पुलिस महानिदेशक को लेकर शासन स्तर में मंथन शुरू हो गया है। डीजीपी की रेस में डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा और डीजी विजिलेंस एवं पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा समेत कई आईपीएस अधिकारियाें का नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक नाम और तेजी से आया है वो है बीएसएफ के डीजीपी दलजीत चौधरी का है।गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि दलजीत चौधरी को यूपी का नया डीजीपी बनाया जा सकता है। वहीं, प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ही घंटों के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि यूपी का नया डीजीपी कौन बन रहा है या फिर प्रशांत कुमार काे सेवा विस्तार मिलेगा। इसको लेकर शासन स्तर से लेकर पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के डीजीपी काे लेकर एक दिन पहले तंज कसा था। उन्हाेंने एक्स पर पाेस्ट करते हुए कहा था कि उप्र कार्यवाहक डीजीपी का रिकार्ड बन चुका है। अब क्या सेवा विस्तार का भी बनाएगा ?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें