मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र में दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। राज्य सरकार ने शुक्रवार की देर रात को उत्तर प्रदेश में दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है।तबादले के क्रम में प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले यह विभाग के रविंद्र नायक संभाल रहे थे, जो आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके अलावा संयुक्ता समद्दार, जो प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग संभाल रही है, को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों के तबादले में बलराम सिंह को सीडीओ सिद्धार्थनगर बनाया गया है। इससे पहले वे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ का कार्यभार संभाल रहे थे। सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को मुख्य राजस्व अधिकारी मीरजापुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ,देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय को एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मीरजापुर से मुख्य राजस्व अधिकारी मीरजापुर बनाया है। इसके साथ ही विजेता को उप निदेशक स्थानीय निकाय से एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मीरजापुर,अजय कुमार त्रिपाठी को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ से उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, अरविंद कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) देवरिया, वान्या सिंह को एडीएम (न्यायिक) बिजनौर से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बिजनौर और अंशिका दीक्षित को एसडीएम बिजनौर से एडीएम (न्यायिक) बिजनौर बनाई गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें