मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर में कुट्टी मशीन में फंसकर ट्रैक्टर चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर में कुट्टी मशीन में फंसकर ट्रैक्टर चालक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कुट्टी मशीन में फंसकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी 46 वर्षीय अमर कुमार पुत्र शंभू ट्रैक्टर और कुट्टी मशीन से पुआल की कुट्टी काटता था। बुधवार रात वह कुड़ी गांव में गेहूं के पुआल की कुट्टी काट रहा था। इसी दौरान कुट्टी मशीन का एक नट ढीला हो गया। अमर कुमार ने ट्रैक्टर बंद किए बिना ही मशीन का नट कसने का प्रयास किया।इस दौरान उसके गले में लटका गमछा कुट्टी मशीन में फंस गया । मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दौड़कर ट्रैक्टर बंद किया और मशीन में फंसे गमछे को काटकर अमर कुमार को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि कुट्टी मशीन में फंसने से ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें