मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

सुलतानपुर: मुठभेड़ में एक घायल समेत गौकशी के तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुलतानपुर: मुठभेड़ में एक घायल समेत गौकशी के तीन आरोपित गिरफ्तार

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक घायल गौकश सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति जा रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इटकौली जंगल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अफरोज (28 ) के पैर में गोली लग गई। मौके से दो अन्य आरोपितों, मोहम्मद गुलफाम उर्फ इमरान और आजाद—को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपित को इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया है। इन्हीं आरोपितों को छोड़ने के आरोप में कल ही गोसाईगंज थाना अध्यक्ष एक उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निलंबित कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें