मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

चोर सेंध लगाकर उड़ा ले गए 22 पेटी बीयर व नकदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोर सेंध लगाकर उड़ा ले गए 22 पेटी बीयर व नकदी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के रसौली गांव में बीती रात शनिवार को चोर कंपोजिट शराब व बीयर दुकान में सेंध लगाकर दाखिल हुए। जहां से चोर 22 पेटी बीयर और कैश बॉक्स में रखे 30 हजार रुपये नकद पार कर ले गए। वहीं देशी शराब की बोतलों को हाथ तक नहीं लगाया। रविवार की सुबह दुकान में लगी सेंध लगी देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।गौरा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की रसौली गांव में कंपोजिट शराब व बीयर की दुकान है, जहां दशरथ बिंद सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। सेल्समैन शनिवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। आज सुबह जब गांव के लोगों ने दुकान के पीछे दीवार में सेंध देखी तो तत्काल सेल्समैन को सूचना दी गई।सेल्समैन के अनुसार, चोर 22 पेटी बीयर और कैश बॉक्स में रखे 30 हजार रुपये ले गए, जबकि देशी शराब की पेटियां जस की तस पड़ी रहीं। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।जिगना थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें