मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

शराब के विवाद में युवक की तलवार से गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराब के विवाद में युवक की तलवार से गला रेतकर हत्या

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो लोगों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।आपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मनीष मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि शहर कोतवाली इलाके के पक्का पोखरा निवासी पंचदेव चौहान (35) और रमेश धरिकार (50) बीती रात बुधवार करीब साढ़े नौ बजे घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस बीच रमेश धरिकार और उसके परिवार के एक अन्य युवक ने घर में रखी तलवार ले आए और पंचदेव चौहान के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली के साथ कटरा और देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एएसपी आपरेशन ने बताया कि घायल रमेश धरिकार को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली है और एक आरोपित को भी हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें