मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

गुलरिया चीनी मिल ने पूरा किया 561 करोड़ का गन्ना भुगतान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुलरिया चीनी मिल ने पूरा किया 561 करोड़ का गन्ना भुगतान

लखीमपुर खीरी। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की गुलरिया इकाई ने पेराई सत्र 2025-26 का पूरा गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल ने किसानों के खातों में 561 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी है। जिससे किसान काफी खुश हैं।चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन के कम में 05 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 तक, मिल बंद होने तक, खरीदे गए गन्ने का 10 करोड़ 58 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान किसानों के संबंधित बैंक खातों में भेजा जा रहा है। पेराई सत्र 2025-26 में गुलरिया चीनी मिल ने कृषकों को कुल 5 अरब 61 करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया है।योगेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्र में उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करें। इसका उद्देश्य चीनी मिल को उसकी पेराई क्षमता के अनुसार पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराना है।महा प्रबंधक गन्ना अनिल कुमार ने बताया कि पेराई सत्र के लिए पेड़ी गन्ने की अच्छी पैदावार लेने के लिए किसानों को समय-समय पर गैप फीलिंग, निराई-गुड़ाई जैसी कृषि क्रियाएं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे गन्ने की फसल स्वस्थ और निरोग रहेगी, जिससे किसान अधिक आय अर्जित कर सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें