मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

इंटरमीडिएट में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंटरमीडिएट में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कछवां थाना क्षेत्र के भैसा गांव में इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने से आहत एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है।ग्राम पंचायत भैसा निवासी शिवांश चौबे पुत्र अनुज चौबे बुधवार देर शाम सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम देखने के बाद काफी परेशान हो गया। बताया गया कि परीक्षा में असफल होने से वह मानसिक तनाव में आ गया था।परिजन के अनुसार शिवांश बिना कुछ बताए कमरे में चला गया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। घटना देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें