मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मानसिक तनाव के चलते छात्र ने लगाई फांसी, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानसिक तनाव के चलते छात्र ने लगाई फांसी, मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा मेडिकल कॉलेज से आयुर्वेद चिकित्सा और शल्य चिकित्सा स्नातक (बीएएमएस) की पढ़ाई कर रहे छात्र ने शनिवार काे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों काे घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मूलरूप से चित्रकूट का रहने वाला छात्र शैलेन्द्र कुमार (27) रामा मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। वह थर्ड ईयर का छात्र और बिठूर के बगधौदी बांगर में किराए के मकान में रहता था। शनिवार को जब वह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं निकला तो उसके बगल में रहने वाला साथी छात्र उसके कमरे में पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा कि शैलेंद्र का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि साथी छात्रों से यह मालूम पड़ा है कि शैलेंद्र परीक्षा में दो बार बैक आने से काफी परेशान था। एक बार तो वह बैक पेपर भी नहीं दे सका था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें