मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में दाे लाख के इनामी अपराधी भानू काे किया ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में दाे लाख के इनामी अपराधी भानू काे किया ढेर

अयोध्या : उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स(एसटीएफ) की प्रयागराज यूनिट ने रविवार देर रात को अयोध्या जिले के महाराजगंज थानाक्षेत्र में एक दाे लाख रुपये इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उस पर विभिन्न जिलों में 40 से अधिक मुकदमें दर्ज थे। कार्रवाई के दौरान दो एसटीएफ कर्मी भी घायल हुए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने साेमवार काे बताया कि अपराधियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह और जेपी राय के नेतृत्व में टीमें लगी थीं। इसी बीच सूचना मिली कि रविवार की रात कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह अयोध्या के महाराजगंज इलाके में किसी बड़ी वारदात के इरादे से घूम रहा है।

एसटीएफ की टीम ने अहमदपुर घाट तिराहे के पास बदमाश की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने गोली चलाई, जिसमें बदमाश भानू घायल हो गया, उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अमिताभ यश ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया अपराधी भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। बदमाश पर करीब दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें