मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

शामली में मुठभेड़, उप्र एसटीएफ ने कुख्यात अरशद समेत चार बदमाशों को मार गिराया, इंस्पेक्टर जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शामली में मुठभेड़, उप्र एसटीएफ ने कुख्यात अरशद समेत चार बदमाशों को मार गिराया, इंस्पेक्टर जख्मी

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना में रात को हुई मुठभेड़ में एसटीएफ ने चार बदमाशों ढेर कर दिया। इस दौरान गोली लगने से एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील घायल हो गए। मारे गए बदमाशों में मुस्तफा उर्फ कग्गा गिरोह का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अरशद भी शामिल है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर ने एसटीएफ को सूचित किया था कि अरशद अपने साथियों के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। इसके बाद एसटीएफ ने घेराबंदी की। बदमाश जब गुजरे तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। एसटीएफ ने माकूब जवाब दिया। करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में अरशद और उसके तीन साथी घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कुख्यात अरशद थाना बेहट (सहारनपुर) से लूट के एक मामले में वांछित था। उस पर एडीजी जोन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को कई गोलियां लगी हैं। आनन-फानन में उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें