मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर में 20 लाख के मादक पदार्थ संग तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर में 20 लाख के मादक पदार्थ संग तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटरा पुलिस ने सोमवार को 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना कटरा पुलिस टीम ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोहदी रोड स्थित चोरवाबारी के पास से मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान चोरवाबारी निवासी जय प्रकाश मौर्या के रूप में हुई।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन, हेरोइन बिक्री से प्राप्त 6,820 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन के अलावा हेरोइन की पैकिंग में प्रयुक्त छोटी प्लास्टिक की पन्नियां बरामद की। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें