मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी : कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी : कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस आदित्य नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, वह मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। जिसकी दुकान स्वास्तिक फार्मा के नाम से है जो सप्तसागर दवा मण्डी में स्थित है।

पुलिस के अनुसार आदित्य जायसवाल यह दुकान करीब सात-आठ साल पहले से चला रहा है। शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल ने शैली ट्रेडर्स के नाम से कंपनी रांची में खोली थी, जिसकी देखरेख शुभम जायसवाल व उसके पिता भोला प्रसाद करते थे। करीब दो वर्ष पहले शुभम जायसवाल ने अपने मौसेरे भाई आदित्य जायसवाल के साथ मिलकर जो फर्में शुभम जायसवाल व अन्य अभियुक्तों द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत मात्र फर्जी टैक्स इनवॉइस बिल व ई-बिल बनाने के लिए खुलवाई गई थी, ताकि फेंसिडिल कफ सिरप को मात्र कागजातों में दिखाकर उसकी सप्लाई कई अन्यत्र करके अधिक लाभ में बेची जा सके।

उसी में से एक फर्म जिसका नाम शिव इण्टर प्राइजेज था।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि शुभम जायसवाल मेरी मौसी के लड़के हैं और भोला प्रसाद जायसवाल मेरे मौसा हैं। शुभम जायसवाल व मेरे मौसा द्वारा मिलकर दवा का व्यापार करके पैसा कमाने के बारे में बताया गया। मुझे पूरी घटना की जानकारी थी कि ये लोग मिलकर प्रतिबंधित कफ सिरप का काला बाजारी करके अत्यधिक लाभ कमा रहे थे, और ये लोग जो काम करते थे, पूरा लिखा-पढ़ी में करते थे।

शुभम जायसवाल कहता था कि जो दवा की सप्लाई हो रही है, वह ऑन पेपर होती है और जिसका टैक्स भी जमा होता है। कागजों से कोई भी नहीं पकड़ पाएगा, इसलिए डरने की बात नहीं है। तुम काम करो और पैसा कमाओ, जिस पर मैं भी उन लोगों के साथ मिलकर यह गलत काम करने लगा था। मेरे द्वारा इण्डियन बैंक की शाखा पीली कोठी में जाकर नगद रुपए जमा किए जाने का काम किया जाता है। मुझे पैसा शुभम जायसवाल देते हैं और मैं उसको ले जाकर बैंक में जमा कर देता था। गलती से मैंने एक स्लिप पर अपना नाम व मोबाइल नंबर लिख दिया था जिस कारण से मैं पकड़ा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें