मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

भेड़ चोरी से त्रस्त ग्रामीणों ने 11 चोर पकड़कर रातभर रखा बंधक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भेड़ चोरी से त्रस्त ग्रामीणों ने 11 चोर पकड़कर रातभर रखा बंधक

- पुलिस को भी करना पड़ा विरोध का सामनामीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई गांव में लगातार हो रही भेड़ चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 चोरों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इन्हें रातभर खुले आसमान के नीचे बंधक बनाए रखा। पकड़े गए चोरों के वाहनों से 6 भेड़ें भी बरामद की गईं।घटना देर रात तब सामने आई जब दो वाहनों से पहुंचे चोर घरों के बाहर बंधी भेड़ों को खोलकर ले जाने लगे। किसी ग्रामीण की नजर पड़ते ही शोर मच गया, जिसके बाद चोर भागने लगे। पीछा करने पर 5 चोर बाइक से फरार हो गए, जबकि 11 को ग्रामीणों ने लगभग 10 किलोमीटर तक दौड़ाकर आधी रात करीब 12:30 बजे पकड़ लिया।क्षेत्र में पिछले 20 दिनों के भीतर 1000 से अधिक भेड़ों की चोरी हो चुकी है, जिससे पशुपालकों में गहरा आक्रोश था। इसी नाराज़गी के चलते ग्रामीणों ने पकड़े गए चोरों को रातभर बंधक बनाए रखा। सुबह होते-होते दांती, कोटवा, सुखनई, कानी दरी, दाढ़ीराम, मालपुर, पंडरी, चांदलेवा और मड़िहान सहित कई गांवों के लोग मौके पर जुट गए, जिससे भीड़ लगातार बढ़ती गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन भारी विरोध के चलते पहले प्रयास में सफल नहीं हो सकी। बाद में अतिरिक्त फोर्स बुलाने के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर चोरों को अपने कब्जे में लिया। दूसरी ओर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें