मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी के विजन का दिखने लगा असर, आत्मनिर्भर बन ढाई लाख तक कमाने लगीं ग्रामीण महिलाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी के विजन का दिखने लगा असर, आत्मनिर्भर बन ढाई लाख तक कमाने लगीं ग्रामीण महिलाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही महिला सशक्तीकरण योजनाओं का असर अब गांव-गांव नजर आने लगा है। झांसी जिले के डिगारा गांव की रंजना गौतम की कहानी इसी बदलाव की गवाही देती है। पति की गंभीर दुर्घटना के बाद जिस परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था, आज वही परिवार आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुका है।फिलहाल रंजना की मासिक आय करीब 20 हजार रुपये और वार्षिक आय लगभग 2.5 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। वह न केवल अपने परिवार का खर्च चला रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना रही हैं। अपनी कमाई से बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और भविष्य की जरूरतें पूरी कर रही हैं।डिगारा गांव निवासी रंजना गौतम (24)की जिंदगी उस समय बदल गई, जब विवाह के बाद एक हादसे में उनके पति काम करने में असमर्थ हो गए। परिवार की आय का एकमात्र स्रोत बंद हो गया। विषम परिस्थितियों में रंजना ने हालात से हार मानने के बजाय परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने का निर्णय लिया।योगी सरकार की योजनाओं और स्वयं सहायता समूह के सहयोग से रंजना ने बैंक से ऋण लेकर हार्डवेयर रिटेल व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआती दौर में घर की जिम्मेदारी, पति की देखभाल और नए व्यवसाय को संभालना आसान नहीं था, लेकिन निरंतर मेहनत और सीखने की इच्छा ने रास्ता आसान किया।उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि लखपति दीदियों को आगे बढ़ाकर करोड़पति दीदियां बनाना ही हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत मिले प्रशिक्षण, मार्केटिंग की समझ और नई तकनीक की जानकारी ने रंजना के व्यवसाय को मजबूती दी है। यह कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि उस बदलते ग्रामीण उत्तर प्रदेश की है, जहां महिलाएं अब सहायता की मोहताज नहीं, बल्कि परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला बन रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें