मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

संभल के शाही जामा मस्जिद मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संभल के शाही जामा मस्जिद मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को

संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका में मंगलवार काे सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई की अगली तिथि 22 अप्रैल नियत की। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर आज 24 मार्च को जिला न्यायलय में सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के कारण न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 22 अप्रैल 2026 नियत की है।उल्लेखनीय है कि संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने की आठ याचियों की ओर से दावा करने वाली एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीज़न के यहाँ 19 नवंबर 2024 को दाखिल की गई थी। इसी याचिका पर आज सुनवाई होनी थी। इससे पूर्व सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में पिछली सुनवाई 24 फरवरी को हुई थी। आज हुई सुनवाई में न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 22 अप्रैल तय की है।इस विषय में वादी पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल की तिथि आज दी गयी है। उन्हाेंने बताया कि इस प्रकरण में सिविल जज न्यायालय के सर्वे संबंधी आदेश के विरुद्ध मस्जिद पक्ष हाई कोर्ट गया था हाईकोर्ट ने न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश को सही ठहराया और मस्जिद पक्ष की रिट को निरस्त कर दिया। हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध मस्जिद पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया। सुप्रीम कोर्ट ने स्टे जारी कर दिया । इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में एक बार सुनवाई हो चुकी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसमें कोई निर्णय नहीं दिया है जिससे उनका स्टे ऑर्डर बरकरार रहा है जिसके चलते सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल ने इसमें 22 अप्रैल 2026 दी है।वहीं इस मामले में शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता कासिम ज़माल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण कोर्ट में आज इस मामले में सुनवाई नहीं हुई और न्यायालय ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 अप्रैल 2026 की तिथि नियत की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें