मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली में ब्रेक फेल होने से लोडर दीवार में टकराया , चालक और कंडक्टर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायबरेली में ब्रेक फेल होने से लोडर दीवार में टकराया , चालक और कंडक्टर की मौत

​ -गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र की घटनारायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में तेज रफ़्तार लोडर बुधवार को अनियंत्रित होकर दीवार से जा भिड़ा। इस हादसे में लोडर चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा।​गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में देदौर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर रायबरेली की ओर जा रहा था कि अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इसी बीच चलते लोडर का एक टायर भी अचानक बाहर निकल गया, जिससे वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे स्थित एक पक्की दीवार से जा टकराया।​टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पेट्रोल पंप कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। लोडर का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था, जिसमें चालक और कंडक्टर बुरी तरह फंस गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गुरबख्शगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत की। आखिरकार कटर से लोडर की बॉडी को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान सौरभ(21)पुत्र सुरेश निवासी भागु का पुरवा मिल एरिया और बृजेश(24)पुत्र बाबूलाल निवासी ठकुराइन का पुरवा थाना भदोखर रायबरेली के रूप में हुई है।जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें