मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कानपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दाे लोग घायल हाे गये हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बुधवार को बताया कि सड़क हादसे में कन्नौज निवासी बी फार्मा छात्र प्रथम पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कन्नौज इंदरगढ़ निवासी आर्यन यादव, पनियारी पुरवा निवासी सत्यम पाल और सौरिख निवासी आकाश घायल हो गये थे। सभी को सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आकाश की भी मौत हो गई। घायल सत्यम पाल और आर्यन यादव की हालत गंभीर है।पूछताछ में पता चला है कि दिवंगत छात्र मंधना स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। बेकाबू कार एक पेड़ से टकराई, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना की फुटेज पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। घटना की जानकारी परिवार को देते शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें