मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज : ट्रक से दबकर दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज : ट्रक से दबकर दो युवकों की मौत

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात शास्त्री पुल पर ट्रक से दबकर दो युवकों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की ।पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में नगर के दारागंज थाना क्षेत्र के मोरी दारागंज निवासी विशाल मिश्रा 32 वर्ष पुत्र जय किशुन मिश्र और उसके साथी अंकुर 35 वर्ष की मौत हुई है। डीसीपी ने बताया कि विकास उर्फ विशाल मिश्रा गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल से अपने दोस्त अंकुर के साथ दारागंज से अंदाजा जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में झूंसी थाना क्षेत्र में शात्रीपुल पर एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें