मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, 11 यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, 11 यात्री घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को आजमगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 यात्री घायल है, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया।थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा-लखनऊ पर शुक्रवार को उस समय चीख पुकार मच गई। जब खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बस पीछे से जा भिड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।दुर्घटना में बस चालक जय प्रकाश निवासी सुल्तानपुर समेत 10 सवारियां घायल हो गई हैं। बस में लगभग 45 सवारियां बैठीं थी। यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर यूपीडा की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में घायल 10 लोगों को इलाज के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल भिजवाया। वही, चालक जयप्रकाश की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसे की बात सामने आई है।पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया है। घायलों में जयप्रकाश पुत्र रामभुवन सुल्तानपुर (ड्राइवर), सोनू टांडा आंबेडकरनगर, आरव पुत्र प्रदीप गधवल सुल्तानपुर, रीनू पत्नी कृष्ण कुमार पदमपुर सुल्तानपुर, ममता, रिषभ, बसराजी, प्रियंका, वंदना, खुशी आदि है। पुलिस घटना की जांच कर कार्यवाही कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें