मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी : पुलिस वाहन और बाइक की भिड़ंत में युवक की माैत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी : पुलिस वाहन और बाइक की भिड़ंत में युवक की माैत, दो घायल

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल में महिला थाना प्रभारी की सरकारी वाहन से टक्कर हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।गौरीगंज कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान पुरे उदवद मजरे सराय महेशा निवासी अखिलेश कुमार वर्मा (20) के रूप में हुई। वहीं, घायलों में पूरे सोहर निवासी पप्पू (45) और पूरे कालिका मजरे सराय महेशा निवासी शत्रुघ्न (20) हैं।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह किसी कार्य से जायस जा रही थी। अभी वह बाबूगंज बाजार के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने पहुंची थी तभी उनकी तेज रफ्तार सरकारी वाहन से सामने से आ रहे बाइक सवार युवक टकरा गए। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों काे जिला अस्पताल फिर यहां से लखनऊ स्थित हायर सेंटर भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें