मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच: डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर में दो चालक जिंदा जले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बहराइच: डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर में दो चालक जिंदा जले

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले में रविवार देर रात को डीसीएम और ट्रेलर की भिंड़त हो गयी। हादसे में दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर ही मौत हो गई। ट्रेलर का खलासी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दरगाह थाना पुलिस और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक की पहचान प्रयागराज निवासी जीतलाल यादव के रूप में हुई है। डीसीएम चालक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि डीसीएम सीमें लदी थी, जो नानपारा जा रही थी जबकि ट्रेलर कृषि मशीनरी लेकर बहराइच की ओर जा रहा था। राजमार्ग के पास ​एक ​पिकअप वाहन को बचाने के चक्कर में डीसीएम और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई,जिससे चालक केबिन में फंस गए और जिन्दा जलकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक चालाकों की मृत्यु हो चुकी थी। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक बहाल कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें