मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नाेएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाेएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, चार की मौत

नोएडा। नोएडा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। ये सभी घटनाएं मंगलवार देर रात की है। पुलिस सभी शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।दादरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार काे बागपत के खेकड़ा निवासी राहुल कुमार (25) मंगलवार देर रात दादरी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे का शिकार हाे गये। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर राहुल की मौत हो गई। उपनिरीक्षक सोमजी तिवारी ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप मध्य प्रदेश के रहने वाला विमलेश कुमार (19) कंस्ट्रक्शन साइट पर श्रमिक के रूप में काम करता था। मंगलवार बीती रात को वह परी चौक पर सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इसी तरह दनकौर थाना क्षेत्र के एनआरआई सिटी के पास से मंगलवार देररात को सड़क हादसे में प्रभात कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा थाना जारचा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि शव का शिनाख्त कराया जा रहा है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें