मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लाेगाें की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो लाेगाें की मौत, एक घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनपुरा गंगा पुल पर गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लाेगाें की मौत हो गई।एक युवक की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।थाना प्रभारी चौबेपुर इंद्रेश कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि कमौली गांव निवासी रविन्द्र मिश्र (45 ) और श्रीनारायण यादव (55) एक अन्य लड़के के साथ बाइक से देर रात चंदौली से वाराणसी की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रिंग रोड से होते हुए बभनपुरा गंगा पुल पर पहुंची, तभी सामने से आ रही आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

कार सवार श्रद्धालु दर्शन-पूजन के बाद मुगलसराय से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रविन्द्र मिश्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्रीनारायण यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। तीसरे युवक की हालत नाजुक है। शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें