मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेली में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक काे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृृतक की पहचान भगवानदास के रुप में हुई हैं, जाे मीरगंज क्षेत्र स्थित गांव गुले के रहने वाले थे।घायलाें के अभी नाम नहीं पता चल सके हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि तीनाें युवक बरेली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भगवान दास की मृत्यु हाे गई और दाे लाेग घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में पकड़े गये चालक से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें