मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

डीसीएम ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीसीएम ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

फर्रुखाबाद, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली हाईवे पर जीआरडी गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने शुक्रवार काे एक साइकिल सवार काे कुचल दिया।हादसे में साइकिल सवार की माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीशचंद्र ने बताया कि कादरी गेट क्षेत्र थाना के नारायणपुर निवासी मजदूर सुभाष उर्फ मल्लू (40) रोज की तरह अपनी साइकिल से दीनदयाल बाग स्थित एक प्रतिष्ठान पर छपाई का काम करने के लिए घर से निकले थे। इटावा-बरेली हाईवे पर जीआरडी गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक और वाहन की तलाश में जुट गई है। मृतक अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। वह अपने पीछे पत्नी फूलमती, बेटियां आकांक्षा, दुलारी, अंशिका और अंशी तथा भाई राजेश, रविश और मनोज को छोड़ गया है। परिजनाें ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें