मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, किशोर की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, किशोर की मौत, छह घायल

आजमगढ़। जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हुए। जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुची। घायलों को अस्पताल भेजा। जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई गई है।अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के अनुसार यह हादसा अहरौला थाना क्षेत्र के समशाबाद गांव के पास, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 207 पर सोमवार की सुबह करीब सात बजे हुआ। राजस्थान से यात्रियों को लेकर बलिया जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी थी । कुछ यात्री लघुशंका कर रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस डिवाइडर से टकराकर करीब 50-60 मीटर तक घसीटती चली गई।हादसे में लघुशंका कर रहे 18 वर्षीय दीपक चौहान पुत्र रामसूरत चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो बलिया जनपद आजमगढ़ के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम और अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सीएचसी अहरौला में उपचार के लिए भेजा गया।घायलों में संतोष कुमार (27) पुत्र उमाशंकर सिंह, थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, राहुल यादव (25) पुत्र सर्वेंद्र यादव जनपद बलिया, नसीम (25) पुत्र असरद अली निवासी मड़या बुजुर्ग जनपद गाजीपुर और मुक्खु (55) पुत्र रामप्रीत यादव निवासी कमालगढ़ जनपद मऊ समेत छह यात्री शामिल है । प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें