मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत , पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जौनपुर में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत , पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में खुटहन थाना अंतर्गत गुरुवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने जमकर बवाल किया।घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालक एवं संबंधित कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर गांव निवासी रिंकू माली ने खुटहन थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी छह माह की गर्भवती थी। गर्भावस्था की शुरुआत से ही उसका उपचार खुटहन स्थित किरण हॉस्पिटल में चल रहा था। 14 जून को तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को उसकी वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अस्पताल कर्मियों ने बिना परिवार की सहमति के महिला को जौनपुर ले जाकर उपचार कराने का प्रयास किया और बाद में गंभीर हालत में वापस खुटहन ले आए। इसी दौरान 24 और 25 जून की मध्यरात्रि करीब दो बजे महिला की मौत हो गई।मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान चिकित्सकीय स्थिति की सही जानकारी परिवार को नहीं दी गई और केवल मृत्यु की सूचना देकर मामले को समाप्त करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक और संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें