मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

निःशुल्क प्री स्क्रीनिंग शिविर में 130 बच्चों ने उठाया लाभ, 24 बच्चों की होगी सर्जरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
निःशुल्क प्री स्क्रीनिंग शिविर में 130 बच्चों ने उठाया लाभ, 24 बच्चों की होगी सर्जरी

वाराणसी। वाराणसी में भिखारीपुर स्थित एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में निदेशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल द्वारा ईश्वर के.बी.एच एनजीओ के सहयोग से हाथ-पैर की जन्मजात समस्या, टेढ़े पैर, चलने में दिक्कत आदि से ग्रस्त 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोमवार को निशुल्क जांच, सर्जरी और कृत्रिम अंग (फिटमेंट) की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क प्री स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में उत्तर-प्रदेश और विशेष रूप से पूर्वांचल, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 130 बच्चों ने फ्री स्क्रीनिंग का लाभ उठाया। स्क्रीनिंग के आधार पर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ सौम्याश्री ने बच्चों को निःशुल्क व्यावहारिक फिजिकल एक्सर्साइज़, एंडोलाइट के कमलेश भारती द्वारा 62 बच्चों को निःशुल्क कृत्रिम अंगों, प्रॉस्थेसिस एवं फिटमेंट देने हेतु मेजरमेन्ट किया।निदेशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल ने बताया कि सर्जरी योग्य चयनित 24 बच्चों को आगामी 22 से 28 अप्रैल में निःशुल्क सर्जरी के लिए बुलाया गया है तथा उसी दौरान कृत्रिम अंग या कैलिपर भी मुफ्त लगाए जाएंगे।निःशुल्क सर्जरी एपेक्स के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल, ऑस्ट्रिया के डॉ अर्नस्ट ऑरथनर और जर्मनी के डॉ थॉर्स्टन अंतरराष्ट्रीय सर्जनों के संयुक्त तत्वाधान में की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें