मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कार की टक्कर से युवक की मौत, तीन साथी जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार की टक्कर से युवक की मौत, तीन साथी जख्मी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र के बभनी हेठार गांव में शुक्रवार को कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन युवक घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, मांडा थाना क्षेत्र के बभनी हेठार गांव निवासी विरेन्द्र कुमार (28) मजदूरी और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सीता, दो बेटे और एक बेटी हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने तीन दोस्तों के साथ गांव में सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में विरेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी मामूली रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।इस संबंध में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें