मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

महिला की हत्या का खुलासा, देवर गिरफ्तार, दूसरे साथी की तलाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला की हत्या का खुलासा, देवर गिरफ्तार, दूसरे साथी की तलाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाने की पुलिस टीम ने हत्या का खुलासा करते हुए रविवार देर रात मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या में शामिल दूसरे युवक की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र संगमलाल है। वारदात में शामिल प्रदीप के दोस्त पप्पू मूसहर उर्फ रामसजीवन की तलाश में टीमें लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को अभियुक्त प्रदीप कुमार ने थाने में सूचना देकर अपनी भाभी सीमा देवी की गुमशुदगी दर्ज करायी थी । उक्त गुमशुदा की तलाश के दौरान थाना फूलपुर पुलिस को सूचना मिली कि बलकरनपुर गाँव मे एक प्लास्टिक की बोरी मे एक शव कुएँ मे दिखायी पड़ रहा है । शव मिलने के बाद पुलिस ने इस संबंध में धारा-103 (1), 238, 61(2)(क) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका के देवर प्रदीप ने अपने दोस्त पप्पू मूशहर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर कुंए में डाल दिया। वारदात के बाद थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने मृतका की हत्या का खुलासा करते हुए जोगिया सेखपुर गांव के समीप से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें