मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कई टीमें गठित, हर पहलू की गहन जांच जारी : डीसीपी विवेक चन्द्र यादवप्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में सोमवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मंगलवार को सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के कुकरहटा गांव निवासी श्याम लाल गुप्ता (60),अमरावती देवी (40) और इंद्रावती देवी (42 ) का शव घर के बाहर मंगलवार सुबह रक्त रंजित अवस्था में पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई।पूछताछ में जानकारी मिली है किपरिवार के सभी सदस्य रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने घर के बाहर तीनों के शव पड़े देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही मेजा पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।पुलिस घटना के शीघ्र और सफल अनावरण के लिए प्रतिबद्ध है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें