मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

बारहवीं के छात्र की मौत मामले में युवती सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बारहवीं के छात्र की मौत मामले में युवती सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने बराहवीं के छात्र की मौत मामले में शनिवार को मृतक के पिता की तहरीर पर एक छात्रा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज राजीव यादव ने दी।उन्होंने बताया कि जार्जटाउन के फतेहपुर बिछुआ मोहल्ला निवासी विनोद कुमार गिरि के 16 वर्षीय बेटे आशुतोष प्रताप गिरि का शव शनिवार को कमरे में फंदे से लटका पाया गया। मृतक के पिता ने लिखित तहरीर दिया है। जिसमें आरोप लगाया कि मेरा बेटा बारहवीं कक्षा में पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी करने के लिए कोचिंग में पढ़ने जाता था। जहां उसका सम्पर्क उसी कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से हो गया और प्यार करने लगी, लेकिन बाद में वह दूसरे युवक अच्छत से जुड़ गई और मेरे बेटे को तरह-तरह से ब्लैक मेल करने के साथ परेशान करने लगी। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इसके पीछे उस युवती और पांच युवकों का हाथ है। युवती ने मरने से पहले मेरे बेटे को मरने के लिए मोबाइल से मैसेज किया है। इस संबंध एक युवती एवं पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें