मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित मैलहन गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और ट्रक में तोड़फोड़ भी की।पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के मैलहन गांव निवासी आनंद बहादुर की 17 वर्षीय बेटी प्राची साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। साथ ही गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) ने बताया कि ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें