मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज गंगा में डूबे दूसरे छात्र का भी शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज गंगा में डूबे दूसरे छात्र का भी शव बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शिवकुटी थाना क्षेत्र के गंगेश्वर घाट पर गंगा नदी में शनिवार को डूबे दो छात्रों में से दूसरे छात्र का शव भी मंगलवार को पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गौरतलब है कि शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित गंगेश्वर घाट पर गंगा में डूबे दूसरे छात्र का शव भी मंगलवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान शुभम कुमार (18) के रूप में हुई है। वह मुंशी गंज कमला नगर का निवासी था। पुलिस के अनुसार शुभम कुमार और उसका साथी आयुष तिवारी, प्रयागराज के गोविंदपुर इलाके में एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शनिवार को दोनों गंगा स्नान के लिए गंगेश्वर घाट गए थे। वहांं नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों छात्रों की तलाश में जुटी हुई थी। इससे पहले एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया था। मंगलवार को दूसरे छात्र शुभम कुमार का शव भी खोज लिया गया। मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि दोनों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। स्नान के दौरान हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें