मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज : गंगा नदी के बामपुर घाट पर सात बच्चे बहे, तीन सुरक्षित निकाले गए, दो के शव मिले और दो लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज : गंगा नदी के बामपुर घाट पर सात बच्चे बहे, तीन सुरक्षित निकाले गए, दो के शव मिले और दो लापता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान सात बच्चे गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय मछुआराें की तत्परता से तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि चार बच्चे गहरे पानी में बह गए। इनमें से दो बच्चों के शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव निवासी मोहित (13) पुत्र दिग्विजय, दिव्यांशु (16) पुत्र कमलेश, अमन (9) पुत्र कृष्ण कुमार, कुनाल (12) पुत्र अनिल, निहाल (10) पुत्र अनिल, दीपक (17) पुत्र राजाराम और ऋषभ (10) पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे बजे गंगा नदी के घाट पर स्नान करने गए थे। जहां स्नान करते समय अनचानक गहराई में चले गए और सभी बच्चे डूबने लगे।बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और मोहित, दिव्यांशु तथा अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ गंगा की तेज धारा में बह गए। काफी प्रयास के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि निहाल और ऋषभ का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें