मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम जुलूस देखने गए किशोर की करंट लगने में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी कासिम का 17 वर्षीय बेटा हमजा मोहर्रम जुलूस देखने के लिए गया था। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास किसी पोल से वह करंट की चपेट में आ गया।

हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने मृतक हमजा के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें