मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहर कोतवाल सहित चौकी इंचार्जों के तबादले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहर कोतवाल सहित चौकी इंचार्जों के तबादले

फर्रुखाबाद ।पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाने के लिए गुरुवार को देर रात शहर कोतवाल सहित चौकी प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है।एसपी ने शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय को हटाकर मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया है। मेरापुर थानध्यक्ष अजय कुमार कों थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बनाया गया है। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दर्शन सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। कमालगंज थाने की खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार को सेंट्रल जेल चौकी का प्रभार सौपा गया है। आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार को खुदागंज चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल कुमार को थाना अमृतपुर की अमृतपुर चौकी का प्रभारी बनाया है। शमशाबाद में तैनात दरोगा दीपक कुमार को थाना कादरी गेट की आवास विकास चौकी का इंचार्ज बनाया है। एसपी आरती सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज तत्काल अपनी आमद व रवानगी करा लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें