मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के लिए उम्र सीमा में तीन साल की छूट दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के लिए उम्र सीमा में तीन साल की छूट दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होने वाली 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है।सरकार प्रवक्ता की ओर से यह जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग यह सोचते थे कि उनकी आयु अधिक होने से वह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती नहीं हो सकते है। या फिर ओवर एज होने की वजह से आवेदन प्रकिया से बाहर हो गये थे, उनके लिए प्रदेश सरकार एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। मुख्यमंत्री योगी ने यूपी पुलिस भर्ती 2025 में सभी वर्गों के लिए उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने का निर्णय किया है। इस संदर्भ में यूपी सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया।राज्य सरकार के इस फैसले से 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी, जिसमें आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर शामिल है।उल्लेखनीय है कि, पुलिस भर्ती में युवाओं को छूट देने की मांग सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही की थी। इसके बाद भाजपा नेता, कई विधायकों और जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर आयु सीमा में छूट की मांग की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें