मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

ऑटो में यात्रियों के साथ लूट करने वाले गिरोह का फंडाफोड़, चार लुटेरे गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑटो में यात्रियों के साथ लूट करने वाले गिरोह का फंडाफोड़, चार लुटेरे गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर की सीसामऊ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार लुटेरों को धर दबोचा है। ये लुटेरे भाेले भाले यात्रियों को ऑटो में बिठाकर उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। आरोपित लूट के मामले में एक साल पहले भी जेल जा चुके हैं।पुलिस उपायुक्त मध्य श्रवण कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मूलरूप से नेपाल के रहने वाले पीड़ित राम बहादुर बुडा रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते हैं। वह रविवार को अहमदाबाद से अपने घर नेपाल जाने के लिए निकले थे। कानपुर में उन्हें बस अड्डे से अपने घर जाने के लिए बस पकड़नी थी।पीड़ित फजलगंज बस स्टॉप पर उतरकर टाटमिल बस अड्डा जाने के लिए ऑटो में बैठ गए। जिसमें पहले से ही सवार लुटेरों ने कुछ दूर जाकर उनके साथ मारपीट करते हुए 11,500 रुपये नकद छीनकर गुंजन टॉकीज के पास ऑटो से उतार कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर आधार पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये पुलिस ने घटना के 24 घण्टे के अंदर ही रावतपुर निवासी राघवेंद्र गुप्ता, फजलगंज निवासी युवराज तिवारी, स्वरूपनगर निवासी विजय वर्मा और फजलगंज निवासी उस्मान अली को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उनके पास से 6,320 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है। पकड़े गए साथी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। आज उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें