मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली,अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली,अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपु। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से शहर की आने वाले है। जिसपर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने पुलिस टीम के साथ न्यू सिटी ककरा खुर्द रोड तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस टीम को मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। लेकिन उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशो की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह के हाथ के पास से निकल गई। गनीमत रही गोली उनको लगी नही। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गया।जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश थाना निगोही क्षेत्र के मोहल्ला ककरा का रहने वाला भूरे उर्फ भूरिया है और इसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। बदमाश के पास से एक अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें