मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद में गल्ला व्यापारी से एक लाख की लूट, पुलिस ने शुरु की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद में गल्ला व्यापारी से एक लाख की लूट, पुलिस ने शुरु की जांच

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में लुटेराें ने बीती रात गल्ला व्यापारी से तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। वह अपनी बीमार बेटी को अस्पताल से देख कर घर वापस जा रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच की।यह घटना शनि देव मंदिर के पास हुई। घटनाक्रम के अनुसार हैबतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी निवासी सुमन प्रकाश दुवे कर्बला चीलसरा रोड के निकट अपनी गल्ले की आढ़त बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। आढ़ती ने बताया उसी समय पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। गिरने के बाद बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।बदमाशों ने उनके बैग में रखे लगभग एक लाख रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। सुमन प्रकाश दुबे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी का ऑपरेशन होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में देखकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा प्रभारी अजब सिंह, हैबतपुर गढ़िया चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आढ़ती से पूछताछ की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें