मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में एटा का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़ में एटा का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना टूण्डला पुलिस टीम ने रविवार देर रात एटा के 10 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त कमल उर्फ संजय को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि थाना टूण्डला में वाछिंत अभियुक्त कमल उर्फ संजय उर्फ राकेश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में प्रताप पुर रोड पर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने प्रतापपुर रोड पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोका तो संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 चाबी का गुच्छा व 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुए है। घायल अभियुक्त की पहचान थाना टूण्डला में वांछित अभियुक्त कमल उर्फ संजय उर्फ राकेश पुत्र चरन सिंह निवासी मंगली रिजौर जनपद एटा हाल पता 162 ओ ब्लॉक गीता एन्कलेव उत्तम नगर थाना बिन्दापुर दिल्ली के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर 10 हजार का इनाम घोषित था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें