मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज से यात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज से यात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी, कई घायल

रामनगर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव की घटनाबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र मेंं भैरमपुर,सरसवा गांव के पास सोमवार की देर रात प्रयागराज मेला से लौट रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमे करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटे आई।घटना की जानकारी मिलते ही महादेवा पुलिस चौकी इंचार्ज पूरी टीम के साथ पहुंच स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य मे जुट गए। पुलिस कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में भिजवाया। जहाँ सभी घायलों का इलाज जारी है।

स्थानीय निवासी अमन तिवारी ने बताया की बस पलटते ही यात्री चीखने चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर हम सब दौड़ पड़े। पुलिस को जानकारी दी गई।तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई । कई स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंच गए। महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे ने बताया कि प्रयागराज मेले से मेलार्थियों को लेकर लौट रही बस गड्ढे में पलट गई थी। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग मामूली घायल थे। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें