मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी: शादी में 'लेग पीस' न मिलने पर बराती और घरातियों में संघर्ष, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी: शादी में 'लेग पीस' न मिलने पर बराती और घरातियों में संघर्ष, एक की मौत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।

मारपीट ने कुछ पलों में ही रौद्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई और तलवारें चल गईं, इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलावा स्थित एक मैरिज हॉल में नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी समारोह चल रहा था।

शुक्रवार रात बारात पहुंचने के बाद पहले डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

इसके बाद एक बाराती को खाने में लेग पीस न मिलने से मामला और बढ़ गया। फिर यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे।

इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने तलवार,बेल्ट, और, ईंट-पत्थर चलाते नजर आए। मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने बाराती पक्ष के दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में पानी टंकी निवासी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, नेपाली नाम का दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। सुमित की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उनकी मां रेलवे में सफाईकर्मी हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक तकरीबन 7अभियुक्तों को गिरफ्तार कियागया है; बाकी की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें