मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

आबकारी ने नोएडा में पंजाब से बिहार जा रही 60 लाख की शराब पकड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आबकारी ने नोएडा में पंजाब से बिहार जा रही 60 लाख की शराब पकड़ी

नोएडा। नाेएडा में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार तड़के पंजाब से तस्करी करके बिहार प्रांत में बेचने के लिए ले जाई जा रही करीब 60 लाख रुपये कीमत की 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। गैंग में शामिल के लोग काफी दिनों से अवैध रूप से शराब तस्करी में संलिप्त हैं।आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज तड़के एक सूचना के आधार पर मेरठ की आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम और जनपद गौतम बुध नगर की आबकारी टीम ने एक संयुक्त अभियान के तहत लोहारली टोल के पास से एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। इसमें थर्मोकोल की बोरियों के पीछे छुपाकर रखी गई 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं।उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने जब ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब बिहार प्रांत में बेचने के लिए पंजाब से लाई गयी है। बिहार प्रांत में मदिरा बिक्री के लिए प्रतिबंधित है। इस बात का फायदा उठाकर शराब माफिया सस्ती दर में पंजाब से शराब खरीद कर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। ट्रक मालिक और ड्राइवर एक सुनियोजित तरीके से शराब तस्करी के धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ये लोग कुछ दूर तक ट्रक चलाने के बाद उसे खड़ा कर देते हैं, फिर दूसरा ड्राइवर आता है जो उस ट्रक को लेकर आगे जाता है।इसी तरह से पंजाब से बिहार पहुंचने तक कई बार ट्रक चालक और वाहन भी बदल जाते हैं ताकि गिरफ्त में ना आए। उन्होंने बताया की जानकारी में यह भी आया है कि तस्करी के शराब को ढोरहे वाहनों के आगे पीछे लोग चलते हैं ताकि आगे हो रही चेकिंग के बारे में ड्राइवर को सूचित कर सके । अगर कहीं चेकिंग हो रही होती तो वाहनों को रोक दिया जाता है, या किसी अन्य रास्ते से निकाल लिया जाता है। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें