मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

हादसे में मां की ममता बनी ढाल, टक्कर के बाद भी गोद से नहीं छूटा दुधमुंहा बच्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हादसे में मां की ममता बनी ढाल, टक्कर के बाद भी गोद से नहीं छूटा दुधमुंहा बच्चा

मीरजापुर। “जाको राखे साइयां, मारि सके न कोय” कहावत मंगलवार सुबह जिगना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सच साबित हो गई। दो बाइकों की जोरदार टक्कर में जहां तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं चार माह का दुधमुंहा बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया।घटना जिगना थाने से करीब 500 मीटर पूर्व मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे की है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी 35 वर्षीय छविनाथ अपनी पत्नी कविता और चार माह के बच्चे को लेकर इलाज के लिए जिगना तिराहे स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने तिराहे पर बाइक मोड़ी, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।दूसरी बाइक सिहौली गांव निवासी सुमंग दुबे (18) चला रहा था, जो अपने बड़े भाई को मेडिकल स्टोर पर छोड़कर घर लौट रहा था। अचानक सामने आई बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बीच सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य यह रहा कि टक्कर के बावजूद मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को गोद से नहीं गिरने दिया। सड़क पर गिरने के बाद भी बच्चा मां से चिपका रहा और सुरक्षित बच गया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल दंपती और बच्चे को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया, जबकि सुमंग दुबे को उसके परिजन पास के एक निजी अस्पताल ले गए।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में इस घटना की चर्चा बनी हुई है, जहां मां की ममता ने बच्चे की जान बचा ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें