मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद में महाशिवरात्रि की धूम, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुरादाबाद में महाशिवरात्रि की धूम, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में रविवार काे महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से दिनभर शिवालय गूंजते रहे। 50 हजार से अधिक कांवडियों ने हरिद्वार व ब्रजघाट से लाकर कांवड़ चढाई। तमाम श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा। घर पर ही भगवान शिव की आराधना की। दिनभर फलाहार ग्रहण किया।महाशिवरात्रि पर भोर की पहली किरण से पहले ही रविवार को मंदिरों में भोले के जयघोष शुरू हो गया। शहर के सभी शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा। कांवड़ लेकर आए भक्तों की लाइन लगी रही। मंदिरों से लेकर चौराहों तक भोले का प्रसाद बंटता रहा और सायं होते ही शिवालयों में रुद्राभिषेक के मंत्र गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने रात में ही अपने शिवालयों पर डेरा डाल लिया और मंदिरों के कपाट खुलते ही भोले के जयघोष के साथ जलाभिषेक शुरू कर दिया। भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेल पत्ती और दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भीड़ रही। दोपहर तीन बजे तक जलाभिषेक जारी रहा। भीड़ ने कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।प्राचीन सिद्धपीठ चौरासी घंटा मंदिर किसरौल के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कांवडियों की भीड़ को देखते शनिवार की रात्रि लगभग 2 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए और जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। उसके बाद श्रद्धालु भी आने शुरू हो गए। झारखंडी शिव मंदिर नागफनी में भी रात्रि लगभग 2 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। उसके बाद जलाभिषेक प्रारंभ हो गया।नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने जलाभिषेक के साथ भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्ती, दूध अर्पित कर आराधना कीं। इस दौरान भोले बाबा का जयघोष होता रहा। महाकालेश्वर धाम में ओम संस परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया। ट्रस्टी महेश चंद्र अग्रवाल ने बताया रुद्राभिषेक आचार्य गणेशानंद एवं पंडित रवि पाठक से कराया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।पुलिस लाइंस स्थित शिवालय में भी भीड़ उमड़ी। यहां पुलिस अफसरों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में स्थित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के भी दर्शन किए। सिविल लाइन क्षेत्र और बड़ा मंदिर होने के कारण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। लाइनपार स्थित माता मंदिर पर रात भर कावंड़ियों का शोर होता रहा। रेलवे कॉलोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर भी भीड़ को देखते हुए एक घंटा पहले खोल दिया गया। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को पिछले द्वार से प्रवेश कराया गया। पूजन और जलाभिषेक के बाद सभी की निकासी मुख्य द्वार से कराई गई। श्रद्धालुओं ने व्रत खोलने से पहले यहां आकर भोले बाबा को भोग लगाया गया।कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर, लोकोशेड स्थित शक्ति लोक शिवालय, गंगा मंदिर किसरौल सहित अन्य शिवालय भी भोले के जयघोष से गूंजते रहे। खुशहालपुर रोड स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव के मंदिर में जलाभिषेक किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें