मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर में मतदान केंद्रों की अनुमोदित सूची जारी—115 नए बूथ, अब 2258 पर होगा मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर में मतदान केंद्रों की अनुमोदित सूची जारी—115 नए बूथ, अब 2258 पर होगा मतदान

मीरजापुर। आगामी चुनावों को लेकर प्रशासन ने मतदान व्यवस्था को और अधिक सुगम व व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जनपद में मतदान केंद्रों की नई अनुमोदित सूची जारी कर दी गई है।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत उन मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है, जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक हो चुकी थी। भीड़ कम करने और मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे केंद्रों का विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं।इस प्रक्रिया के अंतर्गत मीरजापुर जनपद में कुल 115 नए मतदेय स्थल जोड़े गए हैं। इसके साथ ही जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या 2143 से बढ़कर अब 2258 हो गई है। यह बदलाव जनपद की पांच विधानसभा सीटों छानबे (अजा), मीरजापुर, मझवां, चुनार और मड़िहान में किया गया है। विभाजन के बाद छानबे में मतदेय स्थल 462, मीरजापुर में 451, मझवां में 474, चुनार में 426 और मड़िहान में 445 हो गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की विस्तृत जानकारी जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर डीईओ पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने मतदान स्थल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो और लोकतंत्र में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें